
डी.पी. विप्र महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, सैकड़ों विद्यार्थियों को मिली राहत
बिलासपुर। डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्यार्थियों की मांग पर महाविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उन सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो विभिन्न कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे।
जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों की इस समस्या को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समर्थ मिरानी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। छात्र हित से जुड़े इस विषय पर महाविद्यालय प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लिया।
ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एम.एस. तांबोली एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष तिवारी ने विद्यार्थियों के हित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने की घोषणा की। इस निर्णय से अब छूटे हुए विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने और आगामी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समर्थ मिरानी ने प्राचार्य एम.एस. तांबोली एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए छात्र हित में सकारात्मक निर्णय लिया है।
इस दौरान राहुल समुद्रे, मनीष गुप्ता, अजिंक्य नंदगौरी, हर्षवर्धन श्रीवास, हर्ष दुबे, पीयूष मिश्रा, उर्वशी जायसवाल, मीनाक्षी वाकड़े एवं साक्षी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रबंधन के इस निर्णय का छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके थे।


You may be interested
सरकारी सड़क के फुटपाथ पर दुकान संचालन को लेकर नगर निगम का नोटिस, कृष्ण कुमार दुबे से 3 दिन में मांगा वैध दस्तावेज
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-02 (पूर्व नगर पालिका...
सिरगिट्टी में कथित अवैध शराब और नशे के कारोबार को लेकर सवाल, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप
बिलासपुर में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, वार्ड पार्षद केशरी इंगोले...
बिलासपुर: नाली के ऊपर दुर्गा प्रतिमा स्थापना पर विवाद, ग्रामीणों ने उठाई उचित स्थान की मांग
बिलासपुर | CGTimes News जय दुर्गा चौक के लोकार्पण के...




Leave a Reply